फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण: सीएसई की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिवाली से पहले ही जहरीली थी दिल्ली की हवा

Wed, 11 Nov 2026 01:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई थी। प्रदूषण का स्तर पिछले तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
सीएसई की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए दिवाली के पटाखों और पराली के धुएं को जिम्मेदार ठहराने के बीच सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की नई रिपोर्ट ने प्रदूषण पर नई तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा पिछले तीन वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा जहरीली हो चुकी थी।

विज्ञापन


सीएसई की रिपोर्ट में खुलासा
दिवाली से पहले वाले सप्ताह में पीएम2.5 का औसत स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो 2025 के मुकाबले 97 फीसदी और 2024 के मुकाबले 32 फीसदी अधिक है। यह तीन वर्षों का सर्वाधिक स्तर है। रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली की जहरीली हवा के पीछे केवल पराली और पटाखे नहीं, बल्कि साल भर जारी रहने वाला शहरी प्रदूषण और वाहनों का उत्सर्जन बड़ी वजह है।

पराली और पटाखों के अलावा भी अन्य से फैला प्रदूषण?
स्थानीय प्रदूषण के स्रोतों में वाहनों की हिस्सेदारी 52 फीसदी है। वहीं, पड़ोसी एनसीआर जिलों से आने वाला प्रदूषण दिल्ली के कुल पीएम2.5 में 54.43 फीसदी योगदान दे रहा है। सीएसई ने साफ कहा है कि आपातकालीन पाबंदियां भी सड़कों पर जाम कम करने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन


शाम के समय वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैस नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) का स्तर आधी रात तक ऊंचा बना रहता है। सीएसई ने 11 नवंबर को जारी अपने विश्लेषण में सीपीसीबी, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के पराली जलाने के आंकड़ों और टॉमटॉम के ट्रैफिक डाटा का अध्ययन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें