बाहरी दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का बच्चा सीवर में गिर गया है। उसके बचाव के NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया है।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया है। 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।