फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू का किया दौरा, कई मामलों को लेकर हुई चर्चा

Wed, 21 Jun 2023 12:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉक्टर पीटर इक्केल कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉक्टर पीटर इक्केल कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें आईपीयू के विजन और रणनीति के विषय में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर आईपी यूनिवर्सिटी के विदेशी मामलों के निदेशालय की निदेशक प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल ने उन्हें निदेशालय की गतिविधियों के विषय में बताया।

 

यूनिवर्सिटी की गुणवत्ता पर यूनिवर्सिटी के विकासोन्मुखी मामलों के निदेशक प्रो. एके सैनी और छात्र कल्याण निदेशालय की निदेशक प्रो. मनप्रीत कौर कांग ने प्रकाश डाला। इस मुलाकात में दोनों यूनिवर्सिटी के बीच शोध, अकादमिक गठजोड़, छात्र एवं संकाय आदान-प्रदान जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें