फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती; अब हालत स्थिर

Thu, 11 Jul 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पता में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। पीठ में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी ल, लेकिन अब उनकी उनकी हालत बिल्कुल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे अभी भी एम्स में भर्ती हैं और आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से परेशान थे जिसके बाद आज उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

रक्षा मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। एम्स अस्पताल सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर के द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल जन्मदिन भी था जन्मदिन के अगले दिन ही रक्षा मंत्री को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें