हरियाणा के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को पाटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर को मैक्सिको से गिरफ्तार किया था। दीपक पर फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने का भी मामला है। कोर्ट ने मकोका मामले में पूछताछ के सिलसिले में हिरासत मंजूर की है।
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जनपद के धूमर निवासी दीपक बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 ने खुद को रवि अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद निवासी बताते हुए पासपोर्ट बनवा लिया था। इस पासपोर्ट के जरिए ही दीपक बॉक्सर मैक्सिको भागा था लेकिन दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में उसका नाम आया तो पुलिस उसे मैक्सिको से गिरफ्तार कर लेकर आई थी। दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट अगवानपुर निवासी महफूज खान ने बनाया था।