नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगोलपुरी में हुई छीना-झपटी के एक मामले में घोषित बदमाश सुल्तानपुरी निवासी भगवान दास (32) को गिरफ्तार किया है। उसे अशोक विहार थाने में हुई लूट के एक मामले में भी भगोड़ा घोषित किया गया था। सुल्तानपुरी थाने में आर्म्स एक्ट के मामले में उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी हो रखे थे। आरोपी पहले भी लूट, छीना-झपटी और आर्म्स एक्ट आदि 10 जघन्य मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे रोहिणी कोर्ट, सेक्टर-14 से गिरफ्तार किया है। ब्यूरो