फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दशकों पुराने नाले का होगा कायाकल्प, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

कृष्णा नगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से बदहाल पड़े करीब 60 साल पुराने नाले का आधुनिक तकनीक से पुनर्निर्माण किया जाएगा। बरसात के दिनों में जलभराव, गंदगी और बदबू की समस्या से जूझ रहे हजारों स्थानीय निवासियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। आरडब्ल्यूए चेयरमैन ई ब्लॉक कृष्णा नगर चंद्र अरोड़ा ने बताया कि हर मानसून में गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है। लंबे समय से क्षेत्रवासी नाले के सुधार की मांग कर रहे थे। नए नाले के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी। साथ ही मच्छरों और गंदगी से होने वाली परेशानियों पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें