फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 4 साल में मौतें तीन गुना, एक साल में बड़ा उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राजधानी में ई-रिक्शा जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इनके कारण होने वाली मौतों में लगातार तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में ई-रिक्शा की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हुई थी। 2022 में यह संख्या घटकर 8 रही, लेकिन इसके बाद तेजी से उछाल शुरू हुआ। 2023 में 18, 2024 में 20 और 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 36 तक पहुंच गया। यानी चार साल में मौतों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गई है। खास बात यह है कि सिर्फ एक साल में ही 2024 के मुकाबले 2025 में 80 प्रतिशत का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना प्रशिक्षण के चालक, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इसके प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें