फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गाली देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Aug 2022 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणा विहार रेलवे स्टेशन पर गाली देने से मना करने पर नशे में धुत दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के पेट, सीने, कूल्हे और हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के बयान पर दिल्ली कैंट रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी इंद्रपुरी निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह नारायणा विहार इलाके में मुर्गा बेचता है। 26 अगस्त की देर रात ढ़ाई बजे उसने नारायणा विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक को बैठा हुआ देखा। उसे शक हुआ कि युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर बैठा है। वह युवक के पास आकर उसे समझाने लगा। इसी दौरान दो युवक वहां आए। दोनों नशे में धुत थे। दोनों आकाश को गाली देने लगे। मना करने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें