नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में जूस दुकान के संचालक पर 26 जुलाई की रात आठ बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडा और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और फिर उसको बुरी तरह से घायल कर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल संचालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो