फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्लास्टिक के बोरे में मिला युवक का शव, नबी करीम इलाके में मची सनसनी

Mon, 03 Apr 2023 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में सोमवार सुबह प्लास्टिक के कट्टे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में सोमवार सुबह प्लास्टिक के कट्टे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद को गली में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर युवक की हत्या करने का शक है। वारदात के बाद से आरोपी अपना घर बंद कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7.27 बजे नबी करीम पुलिस को सूचना मिली कि राजधानी मेडिकोज के पास प्लास्टिक के एक कट्टे में युवक का शव पड़ा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को बुला लिया गया। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या की गई। 

छानबीन के बाद पुलिस को घटना स्थल के पास गली नंबर-10, मुल्तानी ढांडा में जमीन पर खून पड़ा मिला। उसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। 
विज्ञापन

घटना स्थल से चंद मीटर दूर एक मकान में संदिग्ध युवक का पुलिस को पता चला। उसके घर पर छापेमारी करने पर वह घर से गायब मिला। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें