फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा टूटते ही लोगों के उड़े होश: कुछ समय से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने पुलिस बुलाई, सीढ़ियों पर मिला शव

Mon, 21 Aug 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक मनोज के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि वह शराब का आदी था। उसका पत्नी रितु से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गांव मोरटा में एक मकान में सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मकान के अंदर से दरवाजे बंद थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान मनोज कुमार (48) पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई। उसका परिवार अश्वनी अपार्टमेंट संजयनगर में रहता है।

विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि वह शराब का आदी था। उसका पत्नी रितु से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल से अलग टीलामोड क्षेत्र के गांव रिस्तल में रह रही है। इनका एक 22 साल का बेटा और 20 साल की बेटी है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मनोज की शराब के नशे में गिरने से दीवार में सिर लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। अंदेशा है कि तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। गिरने से मनोज की गर्दन में भी चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें