एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि वह शराब का आदी था। उसका पत्नी रितु से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल से अलग टीलामोड क्षेत्र के गांव रिस्तल में रह रही है। इनका एक 22 साल का बेटा और 20 साल की बेटी है।
एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मनोज की शराब के नशे में गिरने से दीवार में सिर लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। अंदेशा है कि तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। गिरने से मनोज की गर्दन में भी चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।