नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रोहिणी के सेक्टर-24, 26, 31 और 32 में जल निकासी सुधार के लिए टेंडर जारी किया है। परियोजना के तहत आउटफॉल ड्रेन निर्माण, हाइड्रोलिक डिजाइन और सप्लीमेंट्री ड्रेन पर स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। करीब 19.50 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना को 180 दिनों में पूरा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इससे जलभराव की समस्या में राहत मिलेगी। ब्यूरो