फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Flats : पहले बुकिंग कराने वालों को मिलेगी वरीयता, डीडीए ने अपनी योजना को किया स्पष्ट; बुकिंग होगा पैमाना

Sat, 24 Aug 2024 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसमें योजना में पंजीकरण की जगह बुकिंग कराने वाले का पहले फ्लैट मिलेगा। बुकिंग की प्रक्रिया 10 सितंबर, सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीए ने पहले आओ, पहले पाओ आधार पर होने वाले आवंटन के पैमाने को शुक्रवार स्पष्ट किया है। इसमें योजना में पंजीकरण की जगह बुकिंग कराने वाले का पहले फ्लैट मिलेगा। बुकिंग की प्रक्रिया 10 सितंबर, सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं, पंजीकरण करवाने वाले ही फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं। उधर, इच्छुक आवेदक अगर भौतिक रूप से फ्लैट देखना चाहते हैं, उनके लिए वेबसाइट पर नंबर दिए गए हैं। वहां से नंबर लेकर वह इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


डीडीए ने स्पष्ट किया है कि आवासीय योजना में एक आवेदन एक से ज्यादा फ्लैट खरीद सकता है। वह एक फ्लैट बुक होने के 15 मिनट बाद दूसरे फ्लैट की बुकिंग प्रक्रिया में भाग ले सकता है। आवेदकों को ऑनलाइन, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही बुकिंग की राशि का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अन्य कोई माध्यम मान्य नहीं होगा। जिन लोगों के पास पहले से डीडीए के फ्लैट हैं वे लोग भी इस स्कीम के तहत और फ्लैट खरीद सकते हैं।

ई-नीलामी के लिए दी खास जानकारी
डीडीए ने बताया है कि भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक जो 18 साल से ज्यादा का हो वह ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। आवेदन को 16 सितंबर तक ईएमडी की राशि जमा करवानी होगी। आवेदन बोली लगाकर एक से ज्यादा फ्लैट भी खरीद सकते हैं। इस योजना के तहत बयाना राशि 10 लाख से 25 लाख रखी गई है। डीडीए ने यह भी बताया कि उनकी ई-टेंडर वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की जा सकेगी। वहीं, रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोफाइल बनने में 15 मिनट तक का समय लग सकता है। अगर किसी आवेदक की यूजर आईडी लॉक हो गई है तो उसे पासवर्ड मेल पर मिल सकता है वह हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें