फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी कप्तान पर यौन उत्पीड़न मामले में महिला आयोग ने पुलिस उपायुक्त से 48 घंटे में मांगा जवाब

Fri, 24 Jun 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर पूछा है कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के आठ दिन बाद भी एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई है।
विज्ञापन

आयोग ने पुलिस से ये भी पूछा है कि क्यों पीड़िता की पूछताछ के लिए पुरुष जांच अधिकारी को नियुक्त किया गया जबकि महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकयत की है। आयोग ने इस बात पर भी आपत्ति दर्ज कराई है कि पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने में देर रात तक रोका गया। 
बता दें‌ कि दिल्ली महिला आयोग ने 15 जून को ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। आयोग ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त से 48 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें