फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घुटने की सफल सर्जरी के बाद दलाई लामा को अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बाएं घुटने की सफल सर्जरी के बाद शुक्रवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. राजेश मल्होत्रा के अनुसार, दलाई लामा की सर्जरी आठ जून को हुई थी। उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बनी रही और अब उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दी गई। डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि इलाज के दौरान दलाई लामा की निजी मेडिकल टीम व ऑफिस ऑफ हिज होलीनेस दलाई लामा के प्रतिनिधि अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे। सफल सर्जरी और संतोषजनक स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें