फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आग बुझाते समय फटा सिलिंडर, 25 फीसदी झुलसे दमकलकर्मी एम्स रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से एएफओ अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। दमकल विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर जहांगीरपुरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एएफओ अंकित घायल हो गए। उन्हें जगजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, अंकित 25 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। दमकल विभाग ने दोपहर ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें