पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड जज ने कहा कि उनका बेटा एडवोकेट है। 11 जून को वह अपने बेटे के साथ घर में बने ऑफिस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल को उठाते ही एक महिला दिखाई दी, जिसने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसके बाद तुरंत ही उनके बेटे ने कॉल को काट दिया। इसके बाद फोन करने वाली महिला ने उन्हें यह आपत्तिजनक वीडियो उनके बेटे के पास भेजनी शुरू कर दी।
आरोप है कि यह आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर भी वायरल कर दिया। कुछ देर में उन्हें एक दूसरे नंबर से कॉल आई, जो उनकी छवि को खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से की गई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके मोबाइल को हैक भी कर लिया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।