फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला और बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर 72 लाख ठगे; एफआईआर

Sat, 22 Mar 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आरोपियों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर संपर्क किया। बाद में व्हाट्सएप पर भी इनसे बात हुई।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला व बिटकॉइन में निवेश के नाम पर सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर संपर्क किया। बाद में व्हाट्सएप पर भी इनसे बात हुई।

विज्ञापन


आरोपियों ने कंपनियों के शेयर में निवेश के नाम पर व रिफंड चार्ज के नाम पर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मांगर एरिया के फॉर्म में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति स्वरूप लुंबा ने ये शिकायत पुलिस को दी है। 

ठगी का आरोप एना शेरमन के फर्जी एक्स अकाउंट, एलन मस्क की कंपनी एक्स एआई, फिनटार्क्स कंपनी के प्रबंधन, वेबसाइट bitxace.live, tslaprostocks.com, राहुल सरकार, शोएन हबीब मोला, केशब रॉय, परीमल, कंपनी कॉइन स्विच एक्सचेंज इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट, कॉइन स्विच वेंचर केपिटल, दीपक चकवर्ती, विक्रमजीत सिंह, मुकेश कुमार पर लगाया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो एक्स अकाउंट में मस्कएक्स ऑफिशियल व एना शेरमन से जनवरी 2024 में शिकायतकर्ता को फॉलो किया गया। मेई मस्क ने खुद को एलन मस्क की मां व एना शेरमन को अपनी मैनेजर बताया। इनसे बातचीत में सेवानिवृत्त कैप्टन ने एलन मस्क के कार्यों को लेकर उनकी तारीफ की। 

यह भी पढ़ें : Varanasi Crime: फर्जी जमानतदारों पर रिहा हुए साइबर अपराधी की जमानत निरस्त, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

आरोप है कि एना शेरमन ने कहा कि यदि स्पेसएक्स व टेस्ला कंपनी में निवेश करें तो वो एलन मस्क से परिचय करा सकती है। फिर शिकायतकर्ता को अमेरिका का एक व्हाट्सएप नंबर देकर कहा गया कि ये एलन मस्क का नंबर है। मैसेज से उस नंबर पर बात होने लगी। जिसमें शिकायतकर्ता को कहा गया कि आपको निवेश करना चाहिए और आपके रुपये स्पेसएक्स व टेस्ला शेयर में लगाए जाएंगे। 

25 जनवरी 2024 को कोटेक महिंद्रा बैंक के खाते में 2.91 लाख रुपये जमा कराए गए। एना शेरमन ने कहा कि वो खुद भी स्पेसएक्स व टेस्ला के शेयर में निवेश किए हुए हैं। यहां से निवेश का सिलसिला शुरू हो गया। बाद में समय-समय पर बताते रहे कि आपकी इन कंपनी के शेयर में निवेश की गई राशि बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Cyber Crime: निजी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से ठगी, जालसाजों ने ट्रांसफर कराए 28 लाख रुपये

शिकायतकर्ता ने कहा कि वो और रुपये निवेश नहीं कर सकते और अपने निवेश किए गए रुपये वापस मांगे तो उन्हें बताया गया कि कंपनी के खाते फ्रीज हो गए हैं। एलन मस्क खुद भारत आने वाले हैं और वो रुपये आपके हवाले कर देंगे। शिकायतकर्ता ने अपनी बचत राशि के साथ ही दोस्तों व परिवार से भी उधार लेकर निवेश किया था। क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी लेकर निवेश कर दी। एलन मस्क ने शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी को रोलेक्स घड़ी भेजने की बात भी कही थी। घड़ी के कार्ड की फोटो भी उसने भेजी थी।

आयकर व ईडी अधिकारी बताकर फाइल क्लियरेंस के नाम पर लिए रुपये
फरवरी 2024 में शिकायतकर्ता से बैंगलोर के क्रिप्टो करंसी एजेंट विक्रमजीत सिंह ने भी संपर्क किया था। उसने कहा था कि क्रिप्टो निवेश से आपका मुनाफा लगभग 25 लाख रुपये है। उसने कहा कि ये पैसा सेव द चाइल्ड फाउंडेशन को दान के तौर पर भेजा जा रहा है।

खाते को आयकर व ईडी विभाग के अधिकारी टीसी अग्रवाल वेरिफाई करेंगे और उनकी क्लियरेंस के बाद आपको पेमेंट हो जाएगी। फाइल क्लियरेंस के नाम पर टीसी अग्रवाल को 4 लाख रुपये देने को कहा गया। अलग-अलग बहाने से आरोपी रुपये मांगते रहे तो शिकायतकर्ता समझ गए कि इनसे ठगी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें