फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET: कई केंद्रों पर आधे घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, भीषण गर्मी और अव्यवस्था की वजह से छात्र हुए परेशान

Mon, 22 May 2023 08:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मथुरा रोड स्थित मोहन कॉरपोरेशन इंडस्ट्रियल स्टेट में बने परीक्षा केंद्र में दोपहर की दो पालियों में परीक्षा देने आए छात्रों को समय पर केंद्र में जाने की अनुमति न देने की वजह से कई छात्र तेज गर्मी के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर बेहोश भी हो गए।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर गर्मी से बचाव करते हुए कुछ इस तरह दिखे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) रविवार को शुरू हो गए हैं। सीयूईटी का पहला दिन ही छात्रों के लिए मुसीबत बन गया। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की शुरूआत आधे घंटे देरी से हुई। इस कारण छात्र व अभिभावक भीषण गर्मी में परीक्षा केंद्रों के बाहर परेशान होते नजर आए। भारी अव्यवस्था के चलते छात्रों को यह तक नहीं पता था कि उनकी एंट्री कब व किस गेट से होगी। इससे छात्र एक से दूसरे गेट भटकते दिखे।

विज्ञापन


मथुरा रोड स्थित मोहन कॉरपोरेशन इंडस्ट्रियल स्टेट में बने परीक्षा केंद्र में दोपहर की दो पालियों में परीक्षा देने आए छात्रों को समय पर केंद्र में जाने की अनुमति न देने की वजह से कई छात्र तेज गर्मी के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर बेहोश भी हो गए। इससे उनके अभिभावक व सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। छात्रों के मुताबिक केंद्रों में बायोमैट्रिक व दस्तावेज जांच करने में देरी हो रही है। इस वजह से परीक्षा देरी से शुरू की जा रही है। इस बीच परीक्षा देर से शुरू होने से कई छात्र परेशान व तनाव में भी दिखे। हालांकि, परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। 
 
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। सुबह की पाली 8.30 बजे से 10.30 बजे तक चली, लेकिन दूसरी पाली 12 से 2 बजे तक आयोजित होनी थी, पर परीक्षा समय से शुरू न होने की वजह से 12.30 के करीब शुरू हुई और लगभग 2.30 बजे संपन्न हुई। वहीं, तीसरी पाली की परीक्षा 3.30 बजे शुरू होनी थी, परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था होने से इसमें भी देरी हुई, जिससे छात्र व अभिभावक चिंतित दिखे।

विज्ञापन

दूरी बनी छात्रों की मुसीबत
परीक्षा केंद्र में कई ऐसे भी छात्र थे, जो 100 से 200 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा देने पहुंचे थे। रोहतक से परीक्षा देने आई छात्र रिया ने कहा कि वह सुबह से यहां आई है, लेकिन जो परीक्षा 3.30 बजे शुरू होनी थी वह चार बजे शुरू हुई है। इससे एक समय में लगा कि परीक्षा नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर घर के करीब परीक्षा केंद्र मिलता तो सही रहता। 

वहीं, बहादुरगढ़ से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने लाए प्रदीप झा ने बताया कि 2 बजे परीक्षा संपन्न होनी थी, लेकिन 2 बजकर 45 मिनट हो गए हैं पर परीक्षा केंद्र से छात्र नहीं आई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह पांच बजे निकले थे और कब घर पहुंचेंगे पता नहीं। 

भीषण गर्मी से परेशान हुए छात्र व अभिभावक 
परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होने से कई छात्रों की परीक्षा एक ही दिन में दो बार थी। जिससे पहली पाली में आए छात्र तीन बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए। छात्र व अभिभावकों ने कहा कि इतने बढ़े स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र व अभिभावक भीषण गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव ढूंढ़ते नजर आए। कई परिजनों ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।   

परीक्षा केंद्र इतनी दूर मिला है। यहां तक आने में कई परेशानी का सामना करना पड़ा है। न तो यहां कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है कि परीक्षा क्यों देर से शुरू हो रही है और न ही यहां का स्टाफ सहयोग कर रहा है। दूसरी परीक्षा भी यहीं है। डर है कि अगर यही हाल रहा तो परीक्षा किस तरह दे पाएंगे। -याशी गुलिया, नजफगढ़

सुबह पांच बजे रूम से निकला हूं। इतनी गर्मी है कि यहां कहां बैठे समझ नहीं आ रहा है। एक ही दिन में दो पालियों में परीक्षा है। सुबह भाषा विषय की परीक्षा थी, जो आसान आई थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए किस गेट से जाना है, यह भी नहीं बताया जा रहा है। -हिमांशु राज, लक्ष्मी नगर 
विज्ञापन

सीयूईटी यूजी 2023 : तीन शिफ्ट में 2,65,248 छात्रों ने दी परीक्षा
स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2023 का पहला चरण रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन 272 शहरों के 448 परीक्षा केंद्रों में तीन शिफ्ट में 2,65,248 छात्रों ने परीक्षा दी। कुल 450 में से 12 परीक्षा केंद्र में छात्रों के देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा देर से शुरू हुई। छात्रों का कहना था कि प्रश्न पत्र एनसीईआरटी के 12वी कक्षा पर आधारित थे। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा पहले दिन अच्छे से संपन्न हो गई है। पिछले साल 62 फ़ीसदी छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि 2023 में 76 फीसदी छात्र परीक्षा में बैठे हैं। पहली शिफ्ट में 271  शहरों में 447 परीक्षा केंद्र में 87879 छात्र शामिल हुए। जबकि दूसरी शिफ्ट में 272 शहरों में 448 परीक्षा केंद्रों में 87903 और  तीसरी शिफ्ट में 271 शहरों में 458 परीक्षा केंद्र में 89466 छात्रों ने परीक्षा दी है। छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी आसान थी। जबकि जनरल टेस्ट का प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। कुल मिलाकर परीक्षा ठीक रही। परीक्षा में 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इस बार तीन पालियों में परीक्षा कराई गई है।

इससे पहले परीक्षा 21 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों की अधिक संख्या को समायोजित करने के लिए कार्यक्रम को कम से कम चार दिनों तक बढ़ाने का फैसला किया।

परीक्षा केंद्र की लोकेशनल एक दिन पहले देखें 
प्रोफेसर कुमार ने छात्रों से आग्रह है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन चेक कर ले। परीक्षा से एक से आधा घंटा पहले पहुंच जाएं, ताकि सुरक्षा जांच आदि की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। अपने बैग में एडमिट कार्ड याद से रखें। डरे बिलकुल नहीं। विद्यार्थियों के देरी से आने के कारण परीक्षा देरी से शुरू हो रही है। इससे अन्य छात्र भी परेशान होते हैं। 12वी कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की रिवीजन करते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें