बठिंडा के लिए उपयोगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ मामले में पिछले सात साल से फरार चल रहे एक घोषित बदमाश को दिल्ली के दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से तीन दिन पहले गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के बठिंडा का रहने वाला 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ मणि है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 में बठिंडा कैंट थाने में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरार होने के बाद वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद, लोनी, हिंडन विहार और गाजियाबाद में रहा। पुलिस ने कहा कि पहचान छिपाने के लिए वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न भोजनालयों में काम करता था और रिश्तेदारों तथा परिचितों से बहुत कम संपर्क रखता था।