फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा छेनू गैंग का बदमाश, अस्पताल में मौत; बाकी साथी भी दबोचे

Fri, 20 Sep 2024 03:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा में छेनू गैंग के एक बदमाश की फ्लाईओवर के कूदने से जान चली गई। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा फ्लाईओवर पर क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 की टीम ने एक स्कॉर्पियो को रोका। दावा है कि गाड़ी में मोहम्मद इरफान उर्फ छेनू गैंग के पांच मेंबर सवार थे। 

विज्ञापन


पुलिस वालों ने एहतियात के तौर पर पिस्टल निकाल ली। इससे घबराकर सोनू नाम का युवक फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। वह सिर के बल नीचे गिर गया। जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि मृतक के बाकी साथियों से हथियार बरामद हुए हैं, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें