फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सोनू के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा.हेमंत तिवारी ने बताया कि एएटीएस टीम को उसके बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास एक गली में घेराबंदी। जब आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, तो पुलिस दल ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, मगर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सोनू गोविंदपुरी थाने से घोषित बदमाश है और वह 17 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें