फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी में एक युवक ने दोस्त को मारी गोली

Sat, 03 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में शुक्रवार सुबह कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त के पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर युवकों ने बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने की बात कही और पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। लेकिन पुलिस की पूछताछ में सारी बात सामने आ गयी और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पर डकैती का एक मामला दर्ज है।   
विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार अमित (24) सपरिवार गोहाना सोनीपत हरियाणा में रहता है। वह बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुका है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त प्रदीप के साथ रोहिणी कोर्ट आया था। जहां उन्हें किसी से मिलना था। कोर्ट में दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करवा दिया।     
  
उसके बाद दोनों सेक्टर 11 रोहिणी में रहने वाले अपने दोस्त के पास आ गए। बातचीत के दौरान वहां भी दोनों दोस्तों के बीच फिर से कहासुनी हो गयी। प्रदीप ने पिस्टल निकालकर अमित के घुटने पर गोली चला दी। गोली लगने से अमित घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गये। 
विज्ञापन


प्रदीप को बचाने के लिए अमित ने कहा कि लूटपाट का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।   
    
अमित और प्रदीप के बयान में विरोधाभास होने की वजह से पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो असलियत सामने आ गयी। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें