फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल के युवक ने किया 2 साल की बच्ची से रेप

Wed, 26 Feb 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अलीपुर इलाके में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के पास मौजूद एक 35 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

पढ़ें: दिल्ली में तीन नाबालिगों समेत चार से रेप

पुलिस ने बच्ची को राजा हरिश्चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में लोक नायक अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर टीकरीखुर्द गांव में लोगों ने एक बच्ची को सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में देखा।

बच्ची के पास ही उसके पड़ोस का एक युवक खड़ा था। लोगों को देखकर वह वहां से भागने लगा। जिसे लोगों ने दबोच कर पिटाई कर दी। लोगों ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: माशूका ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी

बच्ची की मां ने बताया कि वह बच्ची को घर के बाहर धूप में खेलते हुए छोड़कर काम करने चली गई थी। परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें