दिल्ली में एम्स के सामने महिला को कार में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस प्रयास के दौरान महिला घायल हो गई और उसे कई जगहें चोटें आई हैं।
महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला का काफी दूर से पीछा भी कर रहे थे। कार में सवार युवकों में से महिला एक युवक को जानती है। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
32 वर्षीय महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पति शराब पीने का आदि है और कोई कामधंधा नहीं करता है। महिला कनॉट प्लेस इलाके में नौकरी करती है। यहां पर महिला की एक युवक से दोस्ती हो गई थी। जब युवक की शादी हो गई तो महिला की उससे दोस्ती खत्म हो गई। आरोपी युवक महिला से दोबारा दोस्ती करना चाहता था।