फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से सिर कुचलकर की दोस्त की हत्या

Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोने को लेकर हुआ विवाद
साथ करते थे मजदूरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ा हिंदूराव के किशनगंज इलाके में सोने की जगह को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने दोस्त की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनोज (40) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह (28) को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे सुबह पुलिस को किशनगंज स्थित लोहे के पुल के पास एक शव मिलने की जानकारी मिली। व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच में मरने वाले की शिनाख्त मनोज के रूप में हुई। वह किशनगंज इलाके में मजदूरी करता था और पुल के पास पटरी पर सो जाता था। पता चला कि मनोज के साथ अमर सिंह (28) नाम का युवक रहता था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने अमर की तलाश शुरू की। सोमवार देर रात उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। अमर ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन


पी रखी थी शराब 
आरोपी ने बताया कि सोने की जगह को लेकर रात में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने पत्थर से कुचलकर मनोज की हत्या कर दी। उसने बताया कि दोनों माल से भरे ठेलों को धक्का मारते थे। रात को मनोज ने सोने वाली जगह पर अपना बिस्तर बिछा रखा था। रविवार रात शराब पीने के बाद अमर मनोज की बिस्तर पर सोने का जिद करने लगा। जब मनोज ने जगह नहीं छोड़ा तो अमर ने उसके सिर पर पत्थर से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें