नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पुलिस पिकेट पर बिना हेलमेट के बाइक सवार को रोकना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया।
आरोप है बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। एलबीएस अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सिपाही हनुमान और आदेश मयूर विहार थाने में तैनात हैं। सोमवार को दिन में इनकी ड्यूटी क्वीन मेरी स्कूल के पास पिकेट पर
थी। वाहन चेकिंग के दौरान दोनों ने बिना हेलमेट लगाए एक बाइक सवार को रोका। रुकते ही वह हनुमान को गालियां देने लगा।
आरोपी ने कहा कि उनकी हिम्मत कैसे हुई रोकने की। इस बीच आरोपी ने फोन कर दो अन्य युवकों को बुला लिया और तीनों ने हनुमान और आदेश की पिटाई कर दी।
शोरशराबा होने पर तीनों भाग लगे। जाते वक्त आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चिल्ला गांव वालों को नहीं रोकने को कहा।