फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2013 11:06 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सुशांत लोक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस दौरान इनके एक बच्चा भी हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साहिल ने पहले तो युवती से दोस्ती की और निकाह का झांसा देकर दोनों साथ साथ रहने लगे। दो वर्ष तक साहिल उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया जाता है कि इस बीच दोनों के एक बच्चा भी हुआ था।

इसके बाद भी आरोपी निकाह का झांसा देता रहा। कुछ दिन पूर्व युवती को पता चला कि आरोपी किस अन्य से निकाह कर रहा है। उसने उसके साथ निकाह की बात रखी लेकिन आरोपी ने निकाह से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने शनिवार को सुशांतलोक थाने में दी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले उसकी दोस्ती साहिल से हुई थी। वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। दोस्ती के बाद साहिल ने उसे वजीराबाद में किराए पर कमरा दिलाया और दोनों दो वर्ष तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।

इस दौरान साहिल उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सात महीने पहले उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। साहिल इसके बाद भी उससे निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

कुछ दिन पहले उसे पता चला कि साहिल कहीं और निकाह कर रहा है तब उसने साहिल के सामने निकाह करने की बात रखी तो साहिल ने उससे सारे संबंध तोड़ दिए। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें