फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के साथ कुकर्म करने वाला सनकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में देररात पशुओं के साथ गलत हरकत करते एक युवक के पकड़े जाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी युवक काफी दिनों से पशुओं के साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरुप से वेस्ट बंगाल निवासी युवक तसलीम (21) यहां एक किराये के कमरे पर रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पड़ोस में पशुओं के बाड़े के आसपास वह घूमता रहता था। ऐसे में लोगों को उस पर कुछ शक हुआ।

बीती रात पड़ोस में पशुओं के बाड़े में जब लोगों ने उसे एक पशु के साथ गलत काम करते देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया।
Trending Videos
विज्ञापन

तारों में उलझकर गिर गया आरोपी

आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो वह भागने लगा। इस दौरान तारों में उलझकर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सनकी युवक के पकड़े जाने के बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया।

युवक की इस कारस्तकानी से लोग काफी गुस्से में दिखे। सूचना के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए मौका मुआयना कर जांच पड़ताल के आधार पर आरोपी युवक तसलीम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें