फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कॉल डिटेल रखने वाले पुलिस के इंजीजियर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 16 Jun 2016 09:47 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट लोगों की कॉल डिटेल व लोकेशन अवैध रूप से बाहर देने के मामले में गिरफ्तार हरियाणा पुलिस के आईटी इंजीनियर प्रदीप बूरा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


इससे महाराष्ट्र व हरियाणा पुलिस की नींद उड़ गई है। प्रदीप किसी जमाने में प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार के करीबी रहने वाले अजय नवनदार को वाट्सऐप पर लोगों के मोबाइल नंबरों से जुड़ी गोपनीय जानकारी देता था।

बताया गया है कि नवनदार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील, फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों के अलावा कई नेताओं का करीबी है। दस साल से हरियाणा पुलिस में आईटी इंजीनियर के पद पर काम करने वाले प्रदीप बूरा ने सीआईए पुलिस को बताया कि वह मुंबई के अजय नवनदार के लिए काम करता था।
विज्ञापन


अजय नवनदार का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। बताया गया है कि कि फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का करीबी दोस्त नवनदार की एक जमाने में  हरियाणा सरकार में काफी हनक हुआ करती थी।

मुख्यमंत्री का छोटा बेटा उसका दोस्त हुआ करता था, जिसे वह मुंबई की सैर कराता था। सत्ता के गलियारों के अलावा मॉडल व अभिनेत्रियों से दोस्ती कराना उसका मुख्य काम था। अजय नवनदार का प्रोफाइल जानने के बाद गुड़गांव पुलिस की जांच और तेज हो गई है।
विज्ञापन

अभिनेत्रियों की कॉल डिटेल पर उठ रहे सवाल

calling - फोटो : GettyImages
नवनदार के नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि नवनदार तिरुपति बालाजी व अन्य बड़े-बड़े धार्मिक स्थलों पर वीआईपी को लाने और ले जाने से भी सुर्खियों में आया था।

महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार और हरियाणा में हुड्डा सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे एक नेता और बिजनेसमैन से भी इसकी नजदीकी बताई गई है। यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं बूरा द्वारा निकलवाई गई अभिनेत्रियों की कॉल डिटेल से उन्हें ब्लैकमेल तो नहीं किया जाता था।

बता दें कि पुलिस कमिश्नरी की साइबर सेल ने मंगलवार को दस साल से अनुबंध पर कार्यरत आईटी इंजीनियर प्रदीप बूरा को अपराध शाखा की सरकारी ई-मेल आईडी हैक कर किसी अन्य की जासूसी के लिए मोबाइल डिटेल मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एडीजीपी का ई-मेल हैक करने वाले को कैसे मिली नौकरी
गुड़गांव पुलिस ने जिस आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, वह पहले मधुबन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर काम कर चुका है।

वह एक बार तत्कालीन एडीजीपी वीएन राय की ई-मेल आईडी हैक कर चुका है। इस मामले में वह बरी हो चुका है। सवाल यह उठता है कि जब वह दागदार था तो उसकी कमिश्नरी की पुलिस में भर्ती कैसे हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें