फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा खोलते ही महिला के सीने पर मारी गोली, मौत

Mon, 11 Feb 2019 06:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर के अमर माया कॉलोनी में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार सुबह एक महिला के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी ने उसके सीने पर गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया।

महिला की पहचान कविता पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। जानकारी के अनुसार महिला दिल्ली से बुलंदशहर एक शादी में शामिल होने आई थी।

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि महिला को गोली मारने वाला शख्स कौन था। पुलिस मामले की जाचं कर रही है और अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें