फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में पड़ी मिली अधजली महिला की लाश, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Tue, 15 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लगते सिरहोल एरिया में महिला के अधजले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मामले के संज्ञान में आने के 24 घंटे बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त के ंप्रयासों में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन

  गुरुग्राम का सिरहोल गांव दिल्ली बार्डर के नजदीक है। यहां काफी संख्या में किरायेदार रहते हैं। रविवार सुबह यहां के गवाड़ी मोहल्ले से पुलिस ने एक महिला की अधजली लाश बरामद की थी। लेकिन अब पुलिस के सामने महिला के शव की शिनाख्त बड़ी चुनौती बनी हुई है। मृतका के शरीर के सभी कपड़े आग में जले हुए थे। उसके चेहरे की फोटो पुलिस आसपास के एरिया में रह रहे लोगों को दिखाकर शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

वहीं, पुलिस चैनल पर भी सूचना प्रसारित करवाकर महिला की पहचान करवाने के प्रयास कर रही है। करीब 30 वर्षीय महिला की मौत कैसे हुई इसका पता भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल सकेगा। जांच अधिकारी एसआई मदन लाल ने बताया कि यदि 72 घंटे बीतने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें