फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म फेसबुक पर डालने की धमकी दे किया गैंगरेप, झाड़ियों में फेंक हुए फरार

Fri, 12 May 2017 10:37 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला से गैंगरेप, झाड़ियों में फेंका
- सरिता विहार इलाके में चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
- मुख्य आरोपी ने महिला की बना रखी है अश्लील फिल्म       
- वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिता विहार थाना इलाके में महिला से गैंगरेप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। बेहोशी जैसी हालत में मौके से ही महिला ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


एक आरोपी ने महिला की अश्लील फिल्म बना रखी है। फिल्म को सार्वजनिक करने व फेसबुक पर डालने की धमकी देकर पीड़िता को बुलाया था। सरिता विहार थाना पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्जकर आरोपी युवकों की तलाश तेज कर दी है।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। वारदात के 24 घंटे बाद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला सुमन (बदला हुआ नाम) बदरपुर में रहती है।
विज्ञापन


पति से नहीं बनने के कारण सुमन अलग रहती है। किसी काम के सिलसिले में करीब एक वर्ष पहले आसिफ से दोस्ती हुई थी। सुमन ने सरिता विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आसिफ ने नशीला पदार्थ पिलाकर करीब छह महीने पहले उसकी अश्लील फिल्म बना ली थी।

 
विज्ञापन

अश्लील फिल्म को फेसबुक पर डालने की दी धमकी

इसके बाद वह अश्लील फिल्म को फेसबुक पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आसिफ की जसोला में बेकरी की दुकान है। आसिफ ने मंगलवार शाम को उसे जसोला मेट्रो स्टशेन बुलाया था।

डर के कारण मिलने चली गई। यहां उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों आरोपी उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। ​सुमन ने घटनास्थल से ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी।   पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। सरिता विहार थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट करने व धमकाने का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें