साहिबाबाद में पति की अजीबो-गरीब ख्वाहिश से विश्वास पर टिके रिश्ते में शादी
के 14 वर्ष बाद गांठ पड़ गई। चीफ फाइनेंस मैनेजर पति ने अपनी आर्किटेक्ट
पत्नी की अश्लील क्लिप बनाने की कोशिश की।
ख्वाहिश पूरी नहीं करने पर उसने
पत्नी को बुरी तरह पीटा। पत्नी की शिकायत पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी पति
को हिरासत में ले लिया और रविवार को शांति भंग के तहत कार्रवाई कर छोड़
दिया।
दिल्ली स्थित एक नामी निजी फाइनेंस कंपनी में चीफ फाइनेंस मैनेजर अपनी
आर्किटेक्ट पत्नी और 12 वर्षीय बेटी के साथ शालीमार गार्डन में रहते हैं।
पत्नी का आरोप है कि शनिवार रात पति ने बेडरूम में अपने मोबाइल से उसका
एमएमएस बनाने की कोशिश की।
विरोध करने पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा। यहां
तक कि गुस्से में गला दबाने की कोशिश की। उसने किसी तरह जान बचाई और सौ
नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
रविवार
सुबह महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दी। एसएचओ
साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। उसे
चोटें आई हैं।
बेटी के कारण नहीं चाहती है सख्त कार्रवाई
सूत्रों
के मुताबिक महिला बेटी के चलते पति पर सख्त कार्रवाई नहीं चाहती थी। जब
पुलिस ने रात में पति को हिरासत में लिया तो वह रोने लगी थी। महिला का कहना
था कि उसका घर टूट जाएगा इसलिए वह सख्त कार्रवाई नहीं चाहती है।
इसके चलते
रविवार को उसने सिर्फ मारपीट करने की शिकायत दी। उसी आधार पर पुलिस ने
सिर्फ शांति भंग की कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर छोड़ दिया।
पत्नी का आरोप है कि तीन माह पहले भी पति ने एमएमएस बनाया था।
विवाद के बाद
उसने मोबाइल को पानी भरे टब में फेंक दिया था। तब भी पति ने उसकी पिटाई की
थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के बीच सुलह करायी थी। तब से दोनों के बीच
लगातार अनबन चल रही थी। महिला का आरोप है कि उस घटना के बाद से ससुर भी उस
पर गलत नीयत रखता है।
पति पैरानाइड और सैडिस्टिक बिहेवियर का शिकारमनोचिकित्सक डा. संजीव त्यागी कहते हैं कि यह
एक तरह का पैरानाइड और सैडिस्टिक बिहेवियर है। सेक्सुअल टेंडेंसी बढ़ने पर
व्यक्ति इमोशनली डिस्टर्ब हो जाता है। इच्छा पूरी नहीं होने पर व्यक्ति
मारपीट करता है, जिसमें उसे आनंद आता है। उस वक्त वह यह नहीं सोचता कि
सामने वाला व्यक्ति उसके परिवार का ही है।