फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर लिख सुसाइड नोट लगा ली फांसी

Sun, 09 Mar 2014 02:05 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 इलाके की रहने वाली एक महिला ने पति के अवैध संबंधों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


महिला ने मरने से पहले अपने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने पति को दोषी ठहराया है। उसने नोट में पति को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पति के अपनी बहन से अवैध संबंध होने की बात भी लिखी है।

यह भी पढ़ें: वैन के नीचे आ गईं तीन बच्चियां, एक की मौत

अपनी ही बहन के साथ पति के अवैध संबंधों के कारण महिला बहुत दुखी थी ये बात उसके सुसाइड नोट से साफ झलकती है और यही उसकी आत्महत्या का कारण भी बना।

इस घटना की जानकारी तब मिली जब महिला का भाई रविवार सुबह उसके मयूर विहार फेज-2 स्थित घर पहुंचा और उसने अपनी बहन की लाश को पंखे से लटकते पाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति इस घटना के बाद से फरार चल रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें