फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Sep 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
सोहना कस्बे की दुर्गा कॉलोनी में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों के बयान पर पति, सास, ससुर व देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भाई भारत कॉलोनी फरीदाबाद निवासी तेजपाल ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी सोहना दुर्गा कॉलोनी निवासी दलीप के साथ हुई हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारते-पीटते थे।

इसकी कृष्णा ने कई बार शिकायत की थी। बीच में उन्होंने कुछ पैसे भी ससुरालियों दे दिए थे, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। रविवार को उनके पास फोन आया कि उनकी बहन बीमार है।
विज्ञापन


वह यहां पहुंचे तो कृष्ण मृत मिली। तेजपाल ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने कृष्णा की हत्या कर दी। 

जांच अधिकारी हरी सिंह ने बताया कि पति दलीप, ससुर शेर सिंह, सास मोहरबती, देवर सोनू, पवन व प्रवीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें