फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति नहीं, प्रेमी था पसंद, मिलकर कर दी हत्या

Thu, 03 Apr 2014 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का किसी अन्य युवक से संबंध था और महिला का पति इसका विरोध करता था।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आई महिला और उसके प्रेमी ने किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि गत 17 मार्च को नजफगढ़ ड्रेन में एक युवक का शव मिला था।

काफी प्रयास के बाद नजफगढ़ के थाना प्रभारी अतुल कुमार वर्मा को युवक की पहचान करने में कामयाबी मिली। युवक की पहचान वेस्ट सागरपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पड़ोसी के साथ पत्नी का बन गया था संबंध

सुरेंद्र पत्नी संतोषी देवी(28) और तीन बच्चों के साथ रहता था और फैक्टरी में काम करता था। पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सुरेंद्र की पत्नी का इसी मकान में रहने वाले गोविंद (30) के साथ संबंध हैं।

पुलिस ने शक के आधार पर गोविंद को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि गत वर्ष 2013 में वह सुरेंद्र की फैक्टरी में काम करने लगा। साथ ही सुरेंद्र जिस मकान में रहता था, उसी मकान में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन

शराब पीने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी

उसका सुरेंद्र के घर आना जाना होता था, इसी दौरान सुरेंद्र की पत्नी के साथ उसके संबंध बन गए। जब इस बात की जानकारी सुरेंद्र को हुई, तो उसने इसका विरोध किया। जिसकी वजह से सुरेंद्र की पत्नी ने गोविंद के साथ मिलकर सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई।

गत 16 मार्च को शराब पीने के बहाने गोविंद ने सुरेंद्र को नजफगढ़ ड्रेन पर बुलाया। नशा होने के बाद गोविंद ने उसकी जमकर पिटाई की और अचेत होने के बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने के बाद शव को ड्रेन में फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें