फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर पीटता था पति, पत्नी ने पहले खिलाया जहर फिर घोंट दिया गला

Sun, 21 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सीलमपुर इलाके में पति से अनबन के कारण एक महिला ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पूर्व महिला ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को सुला दिया। बाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्याकांड की इस सनसनीखेज गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी सोनी (38) को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सोनी के पास से वारदात में इस्तेमाल चुन्नी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर उसे रोजाना पीटता था। इसके अलावा उसके एक महिला से अवैध संबंध थे। इन सब से छुटकारा पाने के लिए उसने पति की हत्या कर दी।     
       
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 15 मई की रात को बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क निवासी महिला अपने पति सलीम (42) को लेकर जगप्रवेश चंद अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में दो युवक गुलबहार उर्फ गुल्लू और आसिफ पर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि खुद सोनी के अपने पति से अच्छे संबंध नहीं थे। दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। दोनों ने बताया कि उन लोगों ने सलीम की हत्या नहीं की है।  
          
शक के आधार पर पुलिस ने सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिछले कई सालों से सलीम छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई करता था। यही नहीं उसके किसी और महिला से अवैध संबंध थे। 

इन सब से परेशान होकर उसने सलीम की हत्या की योजना बनाई। 15 तारीख की रात को खाने में नशील पदार्थ मिलाकर सलीम को सुला दिया। गहरी नींद के दौरान उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में आसिफ व गुल्लू पर आरोप लगाकर उनको फंसाने का प्रयास किया गया। पुलिस सोनी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें