फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने जन्मदिन पर ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी 

Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आत्हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाराज पत्नी को अपने जन्मदिन पर युवक ने वापस ससुराल बुलाया, लेकिन पत्नी ने अगले दिन आने की बात कहकर फोन काट दिया। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली।  मृतक की शिनाख्त नंदनगरी निवासी इस्लाम अहमद (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पत्नी ने पुलिस को बताया है कि फोन पर पति ने ससुराल वापस न आने पर पछताने की बात की थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद इस्लाम का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस के अनुसार, इस्लाम सपरिवार सी-2 नंद नगरी में रहता था।  उसका अंडर गारमेंट का कारोबार था, लेकिन कुछ समय पूर्व कारोबार में घाटा होने से कर्जा हो गया था। बाद में उसने सभी के पैसे लौटा भी दिए थे। 
विज्ञापन


इधर, पिछले रविवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से काफी परेशान था। शनिवार को उसका जन्मदिन था। शाम को पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर वापस आने की मिन्नत की, लेकिन पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया था। रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि इस्लाम ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। मामले की सूचना पुलिस व उसकी पत्नी को दी गई। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें