फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज रिश्ते में आड़े आया पति तो पत्नी ने दी थी दर्दनाक मौत, ऐसे हुई गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने अवैध संबंध में बाधक बने पति की हत्या करने वाली एक महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुदकुशी दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।      
विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 25 मई को अमन विहार में रहने वाले योगेश की खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। योगेश मूलत: गांव अभयपुर, कासगंज का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था।    
   
योगेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी है। 13 जून को पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक को सौंप दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को योगेश की पत्नी काजल पर शक हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने काजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वारदात को उसने अपने प्रेमी विनय के साथ अंजाम दिया है। पुलिस ने विनय को भी गिरफ्तार कर लिया। विनय ने पुलिस को बताया कि उसका योगेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसका योगेश विरोध करता था। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। 22 मई को दोनों मिलकर योगेश की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें