बुलंदशहर के खुर्जा के पास युवती स्कूटी समेत बेहोश हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि युवती की ये हालत किसी नशीले पदार्थ का सेवन करने के कारण हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुर्जा के धरपा गांव में बुधवार देर रात एक युवती बेहोश हालत में मिली। पुलिस गैंगरेप की आशंका जता रही है। युवती के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि जब युवती होश में आएगी तब ही कोई बात साफ हो सकती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी समेत तमाम आला अधिकारियों का जमावड़ा अस्पताल में लगा हुआ है।