फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद

Mon, 06 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए यमुना नदी में नहाने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली वोट क्लब के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। डूबने वाले युवकों की पहचान जगतपुर निवासी प्रिंस(17) और भजनपुरा निवासी अमन(20)के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रिंस और अमन अपने कुछ दोस्तों के साथ वजीराबाद के पास यमुना नदी में नहाने आए थे।

नहाने के दौरान प्रिंस और अमन पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनके साथ नहा रहे दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। उसके बाद दोस्तों ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस व वोट क्लब के गोताखोरों ने  मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। वोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद गोताखोरों ने प्रिंस के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें