गाजियाबाद से मुरादाबाद की एसएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सरूरपुर गांव के सामने एनएच-24 पर कैंटर ने रौंद दिया।
हादसे में गाजियाबाद के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अल्मोड़ा निवासी उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया है।
गढ़ कोतवाली के गांव सरूरपुर के सामने हाईवे पर रविवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार में कैंटर ने आगे चल रही बाइक को रौद दिया।
बाइक चला रहे अमर सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा पंकज निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमर सिंह और पंकज दोस्त थे।
जो मुरादाबाद में हो रही एसएससी की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद दोषी चालक और क्लीनर कैंटर को छोड़कर खेत में छिप गए।