फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने अपने छोटे भाइयों का किया बेरहमी से कत्ल

Sat, 16 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रूरता से हत्या
विज्ञापन
राजधानी के दो अलग-अलग जगहों पर पारिवारिक झगड़े में दो युवकों ने अपने छोटे भाइयों की हत्या कर दी। आनंद पर्वत में जहां आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी, वहीं नंद नगरी में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर मार दिया। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं नंद नगरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पुलिस को आनंद पर्वत इलाके में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुखविंदर (30) को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

जहां इलाके के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि सुखविंदर पर उसके बड़े भाई बुराड़ी निवासी धरम सिंह ने झगड़े के दौरान रॉड से हमला किया है और घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है। दोनों भाई पेशे से ऑटो चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ही हमला कर हो गया फरार

- फोटो : Getty
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को दबोच लिया। धरम ने खुलासा किया कि छोटा भाई उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था। वहीं, नंद नगरी इलाके में गत बुधवार को झगड़े के दौरान एक युवक ने अपने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

आलम (18)  परिजनों के साथ सुंदर नगरी में रहता है। परिवार में पिता मेहराजुद्दीन, मां, पांच भाई और तीन बहन हैं। बुधवार की शाम आलम की अपने बड़े भाई शाह आलम (19) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर शाह आलम ने घर में रखे चाकू से आलम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद शाह आलम फरार हो गया। परिवार के सदस्य आलम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों ने बताया कि आलम सीढ़ियों से गिर गया है। हालांकि संदेह होने पर डॉक्टरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शरीर पर चाकू के जख्म को देखकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उसका भाई ही हमला कर फरार हो गया है। बृहस्पतिवार को आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें