फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट भरा फर्राटा, नाले में गिरकर दो युवकों की मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

बाइक समेत दस फीट गहरे और 20 फिट चौड़े नाले में गिरे
नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में कुक थे दोनों
सिर में लगी थी चोट  
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क क्षेत्र में बिना हेलमेट दो युवकों की बाइक पर फर्राटा भरने के दौरान नाले में गिरने से मौत हो गई। दोनों के सिर 20 फिट चौड़े नाले के दूसरी ओर दीवार से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए।  अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उनकी पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में हुई है। दोनों नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित हॉस्टल में कुक का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित हॉस्टल में कुक का काम करने वाले उमेश राम (26) निवासी  बागेश्वर और कमलेश (22) निवासी बेरी नाग, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) सोमवार रात लगभग नौ बजे सामान लेने के लिए निकले थे।

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर ईशान कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कोहरे व रफ्तार के कारण रास्ता और चौड़ा नाला नहीं देख पाए और बाइक समेत नाले में जा गिरे।बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवक के सिर और बाइक 20 फिट चौड़े नाले की सामने की दीवार में जा टकराई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस नेे हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी थी, लेकिन शाम तक वह ग्रेटर नोएडा नहीं पहुंच पाए थे।

हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान 
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक के सिर दीवार से टकराने के कारण गंभीर चोट आई थी। खून ज्यादा बह गया था। नाले में थोड़ा पानी था, इसके चलते उनके शरीर में भी चोट आई। दोनों ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी, क्योंकि सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्त बहने से ही उनकी मौत हुई थी। वहीं कुछ लोग गहरे और चौड़े नाले के किनारे बाउंड्री नहीं होने पर भी सवाल उठा रहे थे।

दोनों युवक बिना हेलमेट लगाए सवारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना देते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अगर, सिर में गंभीर चोट नहीं होती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।-मनीष कुमार शर्मा, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें