बच्चों से नहीं मिल पाने से परेशान इनकी मां ने भी दिल्ली में अपनी बहन के घर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि माता-पिता की मौत के बाद नाबालिग बच्चियों के साथ चाचा-ताऊ छेड़छाड़ करने लगे और उनका यौन शोषण किया जाने लगा।
इससे परेशान होकर कुछ समय पहले दोनों भागकर दिल्ली अपनी मौसी के पास पहुंची और मौसी को सारी बात बताई। इसके बाद बच्चियों की मौसी उन्हें लेकर पिछले दिनों पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई तथा महिला आयोग में भी गुहार लगी।
पुलिस आयुक्त ने इस पर तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। बच्चियों की मौसी का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद से उन पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। सेंट्रल जोन महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर 21 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।