फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई से 24 लाख चुराने वाले दो इंजीनियर गिरफ्तार 

Sat, 30 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
नई दिल्ली की पार्लियामेंट थाना पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट आरबीआई से करीब 24 लाख रुपये चुराने वाले दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीवीपीएस मशीन में हुई खराबी का फायदा उठाकर 23.99 लाख रुपये चुराकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आरबीआई से बाहर निकलते समय चेकिंग के दौरान दोनों पकड़े गए। आरबीआई कर्मचारियों ने दोनों को पार्लियामेंट थाना पुलिस को सौंप दिया। पार्लियामेंट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मेकेनिकल इंजीनियरों की पहचान सियाशरण त्रिपाठी (38) और अमित कुमार शर्मा (26) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


दोनों आरोपी गुड़गांव की एक फर्म में तैनात थे और पिछले पांच वर्ष से आरबीआई में सर्विस देने आते थे। आरबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर एके मुदगिल ने पार्लियामेंट थाना पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


सीवीपीएस मशीन नए नोटों को गिनने और पुराने नोटों को नष्ट करने का काम करती है। ये मशीन नोटों को गिनकर बाहर निकालती है। कुछ दिन ये मशीन खराब हो गई थी।

इन लोगों ने खराब मशीन का फायदा उठाया और उससे 23.99 लाख रुपये निकाल लिए। निकाले गए नोटों को इन्होंने नष्ट होने वाले नोटों की जगह दिखा दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें