फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास, बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर किया वायरल

Tue, 25 Jul 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फरीदाबाद में ट्यूशन पढ़ कर लौट रही 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले और वीडियो बनाकर वाट्सएप पर वायरल कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मामला सेक्टर 31 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। कालोनी में रहने वाली किशोरी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला रोहित कई दिनों से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था, वह उससे बचती थी। सोमवार को किशोरी ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी। रोहित के घर के सामने पहुंची तो वह किशोरी को पकड़कर जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गया।

किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो रोहित ने दुष्कर्म करने की नीयत से किशोरी के कपड़े फाड़ डाले और वीडियो बना डाला। किसी तरह बच कर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इस दौरान रोहित ने किशोरी का वीडियो दोस्तों को वायरल कर दिया। एसएचओ सेक्टर 31 थाना इंस्पेक्टर जय किशन ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें